फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित एक माह का फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्वेलरी मेकिंग एवं ब्लॉक प्रिंटिंग से संबंधित प्रशिक्षण और प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी ने कहा कि व्यावहारिक कौशल से विद्यार्थी अपने लिए रोजगार के अवसर तैयार कर सकते हैं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता में फिज़ा शेख ने प्रथम, आकांक्षा साहू ने द्वितीय और नेहा इनवाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा तिवारी, श्रीमती संध्या मालवीय और श्रीमती आयशा कुरैशी शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. मनीषा आमटे ने किया। कार्यक्रम में श्री मनीष पटेल, डॉ. शशि उइके, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. बेलिया, डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. स्मिल बेलिया, डॉ. मदन ठाकरे एवं शांत रेखा वाडिवा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

5 minutes ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

15 minutes ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

26 minutes ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

31 minutes ago

शिवनगर वार्ड में उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना महराजगंज…

36 minutes ago

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

39 minutes ago