Tuesday, March 24, 2026
HomeNewsbeatफांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने कमरे में पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस उसके शव को नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज नगर के आजाद नगर निवासी विशाल चौहान 17 पुत्र प्रभुनाथ चौहान रात मे खाना खाकर कमरे का दरवाजा बंद करके सो गया । सुबह करीब सात बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो घर वालों को चिंता हुई, उंन्होने आवाज दी फिर भी कोई अंदर से जवाब नहीं मिला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और उंन्होने दरवाजा तोड़ा तो देखा की विशाल फंदे से लटक रहा है। रस्सी काटकर उसको नीचे उतारा गया किन्तु उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार सुबह करीब चार बजे विशाल शौच के लिए बाहर निकला था,उसके बाद दरवाजा बन्द कर फिर सोने चला गया। विशाल की मृत्यु से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले में सन्नाटा छा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments