बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 47 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के दल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। यह दल उत्तर प्रदेश अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक परिदृश्य की जानकारी लेने पहुंचा था।प्रशिक्षु अधिकारियों में खण्ड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ), सहायक कर अधिकारी (ए.टी.ओ), जीएसटी तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ) समेत विभिन्न पदों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी शामिल रहे।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आकांक्षात्मक जनपद बहराइच की भौगोलिक परिस्थितियों, दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों में जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहराइच में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में अधिकारी का दायित्व केवल कार्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि क्षेत्र में जाकर आमजन की समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुनवाई की व्यवस्था पर भी जानकारी दी। डीएम ने प्रशिक्षु अधिकारियों से प्रशिक्षण अवधि में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को करीब से समझने तथा क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से जमीनी हकीकत जानने का प्रयास करने का आह्वान किया।इस दौरान प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने कहा कि भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभव भविष्य में उनके प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उपयोगी होंगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, पी.डी.डी.आर.डी.ए मनीष कुमार, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…
बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…
केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…
48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…
खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…
पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…