देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में बैठक की। बैठक में पीडीए समाज के खिलाफ हो रहे भेदभाव एवं अत्याचार को लेकर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा की भ्रष्ट सरकार को पीडीए की एकजुट ताकत उखाड़ फेंकने का काम करेगी। भाजपा सरकार में चाहे नौकरियों का मामला हो या रोजगार, महंगाई व शिक्षा से सम्बन्धित सभी में भाजपा सरकार पीडीए के खिलाफ भेदभावपूर्ण काम कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं, बेटियों के साथ अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है।उन्होंने गैस सिलेंडर पर कहा कि घरेलू सिलेंडर के दाम ग्यारह सौ हो गये है। तहसीलों, पुलिस थानों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। आगे आने वाले समय में पीडीए की सरकार बनेगी। सरकार ने शिक्षा मंहगी कर दी है जिससे गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा हासिल करना मुश्किल है। शिक्षा ही ऐसा हथियार है जिससे सभी का विकास होगा।
पढ़ें लिखे नौजवान नौकरियों के लिए भटक रहे हैं। महंगाई की वजह से आम आदमी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनमानस की सुख सुविधाओं से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्हें केवल सत्ता की चिंता हैं। सत्ता को हासिल करने के लिए भाजपा सरकार कुछ भी कुचक्र रच सकती हैं। भाजपा की साजिशों से सावधान रहकर पीडीए के लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बन सके।
बैठक में बेचू लाल चौधरी,राजवंशी राजभर, ईस्माइल अंसारी, सहातम यादव, हरेराम चौधरी, प्रभात,रामनरायण, रमेश यादव, मनीष सैथवार, वंदना कुशवाहा, अनीश कुशवाहा, गुलाब यादव, आदि मौजूद रहे।
