पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का पानी बस्ती के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार बारिश के बाद पोखरी लबालब हो गई और नालियों की सफाई नहीं होने से पानी का निकास ठप हो गया। हालात यह हैं कि कई घरों के सामने और आस- पास पानी जमा है। ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण गांव की पोखरी पूरी तरह भर चुकी है। वहीं, नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से बरसाती पानी निकलने के बजाय सीधे बस्ती की ओर पहुंच गया। बेलहिया टोले में जल-जमाव के कारण रास्ते पानी में डूबे हुए हैं। कई घरों में रहने वाले लोगों को जरूरी काम होने पर ही किसी तरह बाहर निकलना पड़ रहा है, जबकि अन्य समय वे घरों में ही रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण बस्ती में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो जलजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में जल-भराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
समस्या से परेशान मासूम अंसारी, संजय विश्वकर्मा, सोहन लाल, रक्षा गुप्ता, मोमीन, मजीबुल्लाह, इंद्रमन, वीरेंद्र, आलमीन समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने और भविष्य में जल-भराव से निजात के लिए स्थायी समाधान कराने की मांग की।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि जल- भराव की समस्या संज्ञान में है। समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का सवाल है कि यदि बारिश का पानी निकालने की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर दी जाती तो आज पूरी बस्ती को पानी के बीच रहने की नौबत नहीं आती। अब ग्रामीण तत्काल राहत के साथ स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

2 minutes ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 minutes ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

22 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

25 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

2 hours ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

3 hours ago