लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा “निंबस डिस्कवरी टूल के माध्यम से बीबीएयू ई-लाइब्रेरी का उपयोग कैसे करें” विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील गोरिया, निंबस की कनिष्का जिंदल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. शिशिर कुमार तथा खाद्य एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुनील गोरिया ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान में डिजिटल संसाधनों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकालय शिक्षण, अधिगम एवं अनुसंधान का ज्ञान-केंद्र है। उन्होंने शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से पुस्तकालय द्वारा उपलब्ध ई-संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।
प्रो. मित्तल ने बताया कि नव स्थापित निंबस ई-लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से सदस्यता प्राप्त, मुक्त अभिगम तथा ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस)’ के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों तक एक ही मंच से पहुंच संभव होगी। इससे शोध और अध्ययन कार्यों में समय एवं ऊर्जा की बचत होगी।
डॉ. सुनील गोरिया ने निंबस डिस्कवरी टूल और उसके मोबाइल ऐप आधारित प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से विश्वविद्यालय पुस्तकालय के समस्त ई-संसाधनों तक कहीं भी और कभी भी पहुंच प्राप्त की जा सकती है।
तकनीकी सत्र में कनिष्का जिंदल ने बीबीएयू के लिए विकसित निंबस डिस्कवरी प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उपयोगकर्ता एकीकृत खोज प्रणाली के माध्यम से विभिन्न ई-जर्नल, ई-पुस्तकें, डेटाबेस तथा अन्य अकादमिक संसाधनों को आसानी से खोज और उपयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम में 100 से अधिक शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। समापन अवसर पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए डॉ. सुनील गोरिया के प्रयासों की सराहना की। अंत में डॉ. गोरिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार कमलेश पासवान की अध्यक्षता में आज एनेक्सी…
पीड़ित परिवार से मिल दिलाया न्याय का भरोसा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अमेरिकी हमले में मारे गए…