लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन कर लोककल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात वह ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री का दर्शन-पूजन धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और गुरुजनों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।