Categories: Newsbeat

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग; सुबह टूटा दरवाजा देख मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और बक्सा उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखा सामान निकालकर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में सोते रहे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।खड़खोड़ी निवासी गोविंद यादव के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। रात करीब तीन बजे चोरों ने एक कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। चोर बक्से को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले गए, जहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। इसके बाद खाली बक्सा खेत में छोड़कर फरार हो गए।शनिवार सुबह करीब छह बजे परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो कमरे का टूटा दरवाजा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। बक्सा गायब मिलने पर परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की तो वह घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। उसका ताला टूटा हुआ था।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने कोल्हुई थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

2 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

23 minutes ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

58 minutes ago

बारिश और तेज हवा से जनजीवन बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…

1 hour ago

गुमटी का ताला तोड़कर नगदी व सामान ले गए चोर

परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…

1 hour ago

दिव्यांगों की समस्याओं का मोबाइल कोर्ट में होगा त्वरित समाधान

30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…

1 hour ago