Categories: Uncategorized

डीएम ने समय माता मंदिर पोखरा के सौन्दर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की दिशा में कराए जा रहे निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने खलीलाबाद समय माता मंदिर पोखरा के सौन्दर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने कि दिशा में कराये जा रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी सदर-प्रभारी ईओ नगर पालिका पारिषद खलीलाबाद शैलेश दूबे को पोखरा एवं आसपास चिहिन्त स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की योजना में सम्मिलित वेंडिंग जोन, एसएचजी मार्ट, ओपेन जिम, किड्स प्ले जोन, योगा प्वाइंट, हर्बल वाटिका, लाइब्रेरी कम रीडिंग रूम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, वाटर एटीएम, कमर्शियल कंपलेक्स, सेल्फ हेल्प ग्रुप हेतु दुकान इत्यादि सहित पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित ढंग से बनाये जाने के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर नगर पालिका के ठेकेदार केसरी राय से कार्यो के प्रगति की जानकारी लिया और अन्य सम्बंधित बिन्दुओं पर कार्य किये जाने के संबंध में निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा विनियमित क्षेत्र अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपए की धनराशि भी समय माता मंदिर पोखरे के सौंदर्यकरण हेतु आवंटित की गई है। जिलाधिकारी ने दुकानों एवं उनके अवंटी का निरीक्षण और जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देशित किया जिससे असली दुकान के मालिक और आवंटित व्यक्तियों की पहचान हो सके और नगर पालिका की आय में भी वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago