नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को स्वछता योद्धा घोषित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को डीसीसीसी के माध्यम से गुगल मीट के तहत एक आवश्यक मीटिंग हुआ, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को स्वच्छता योद्धा बनाया गया। जिसके क्रम में नगर विकास सचिव द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष से गूगल मीट के द्वारा संवाद किया गया। इस मीटिंग में अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहीं। नगर विकास सचिव के द्वारा नगर में साफ सफाई तथा बायोरेमेडीएशन कान्हा गौशाला के बारे में जानकारी चाहिए था इसपर अध्यक्ष द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा बड़े नालों पर बायोरेमेडीएशन कराया गया है,एवं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा खान हाउस से बने गोबर से दीपक बनाने को जाना तथा ऑर्गेनिक पेंट का निर्माण कराया जा रहा है,इसकी जानकारी प्रदान की गई। इस पर सचिव महोदय नगरपालिका अध्यक्ष को नगर में शीघ्र ही बड़े नालों पर एस एफ टी पी लगाए जाने का आश्वासन दिया तथा इस निकाय को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया गया। अध्यक्ष द्वारा बताया गया जो पेंट महिलाओं द्वारा बनाया जाएगा, उसे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर के दीवारों कान्हा हाउस के दीवारों सार्वजनिक स्थानों पर रंग स्लोगन तथा वॉल पेंटिंग कराया जाएगा, साथ ही साथ अन्य निकायों में इसकी सप्लाई भी की जाएगी। जिससे नगर पालिका का विकास किया जा रहा है। अध्यक्ष के इस प्रयास से नगर विकास सचिव द्वारा प्रसन्नता व्यक्ति की गई।सचिव ने कहा कि यह विकास अध्यक्ष के अथक प्रयास से सम्भव हो रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago