जालसाजी कर 20 कार और 20 मुद्रा लोन हासिल किए, करोड़ों की संपत्ति बनाई


एसटीएफ आरोपियों के बैंक खाते और वॉलेट खंगालेगी, कई बैंक मैनेजरों से मिलीभगत का खुलासा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी में फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन लेकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले जालसाज गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने जांच में पाया कि इस गिरोह ने लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 20 कार लोन और 20 मुद्रा लोन फर्जी तरीके से हासिल किए।

गिरफ्तार आरोपियों ने ठगी के धंधे से भारी-भरकम संपत्ति खड़ी कर ली थी। एसटीएफ अब आरोपियों के बैंक खाते और ई-वॉलेट की गहन जांच करने जा रही है। साथ ही बरामद कंप्यूटर और मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने केवल गिरफ्तार बैंक मैनेजर गौरव ही नहीं, बल्कि अन्य कई बैंकों के मैनेजरों से भी मिलीभगत की थी। इससे लोन पास कराने और रकम निकालने में उन्हें आसानी हुई।

मुख्य आरोपी नावेद हसन ने कबूल किया कि उसने वर्ष 2011 में हिंद ट्रांसपोर्ट नाम से एक कंपनी बनाई थी। कंपनी का पंजीकरण भी उसने फर्जी आधार कार्ड के सहारे कराया था।

एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस प्रकरण में कई और बैंक अधिकारियों व दलालों पर शिकंजा कस सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन, 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे

प्रतीकात्मक लंदन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दुनिया के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी…

8 minutes ago

अमेरिका-भारत-रूस तनाव के बीच मास्को ने दी चेतावनी, कहा– ‘दिल्ली से रिश्तों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश नाकाम होगी’

नई दिल्ली/मास्को (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नई दिल्ली पर रूसी…

26 minutes ago

भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आन्द्रोत’

हिंद महासागर में भारत की समुद्री उपस्थिति होगी और मजबूत सौजन्य से ANI नई दिल्ली…

36 minutes ago

काठमांडू में नई सरकार की बड़ी घोषणा : जेन-जी प्रदर्शन में मारे गए लोगों को ‘बलिदानी’ का दर्जा, परिजनों को 10-10 लाख

काठमांडू।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नेपाल की नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को पदभार ग्रहण…

56 minutes ago

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से उमस से मिली राहत

प्रतिकात्मक लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को…

1 hour ago

सपा ने अपनाया नया फार्मूला, बिना सर्वे के नहीं मिलेगा टिकट

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों…

1 hour ago