छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

रंगोली बनाकर मतदान करने हेतु किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल के नेतृत्व में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत सोमवार को चन्द्रावती देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमवा हिरामन दूबे, मेहाहरहंगपुर, देवरिया में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्धक देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका है, हमें मतदान के द्वारा लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। 01 जून को लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान अवश्य करें। रैली निकालकर छात्रों द्वारा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की गयी। कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्राचार्य के0 एस0 सिंह , बशिष्ठ दत्त राय , राजेश दूबे, ए0 कांदू, सुनील श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।
भागलपुर ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बगही, प्राथमिक विद्यालय बकुची चौराहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बलहा , उच्च प्राथमिक अंडीला, कंपोजिट विद्यालय बढया हरदो में छात्रों ने रैली निकालकर एवं पेंटिंग बनाकर मतदान का संदेश दिया। ए.वाई.टी कॉलेज ऑफ एजुकेशन घटैला गाजी, देवरिया में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत डी.एल.एड. एवं बी.एड. के प्रशिक्षुओ ने मतदान जारुकता हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओ द्वारा मतदान जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, मतदाता शपथ पत्र का आयोजन, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ०अमीर सिंह ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। मतदान के दिन सभी मतदाताओं को सबसे पहले बूथ पर जाकर मतदान करना चाहिए। जिससे अच्छी सरकार के साथ ही लोकतंत्र मजबूत हो सके। डॉ०अजय कुमार मिश्र, भीम तिवारी, अमित कुमार मिश्र, रंजना वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, विजय कुमार मिश्र, विवेक कुमार मिश्र, अनिल कुमार यादव, विनय कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे। पथरदेवा विकास खंड में मुंडेरा और और जोगीरहां गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर कार्यक्रम तथा मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

6 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

8 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

18 hours ago