शासन में 2158 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, यूपीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से शासन के अधीन विभिन्न विभागों में कुल 2158 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने इस भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन 22 दिसंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

केवल OTR आधारित आवेदन मान्य

यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन अमान्य माने जाएंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

• ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

• आवेदन में संशोधन/सुधार व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026

विभागवार पदों का विवरण

आयोग के सचिव के अनुसार विभिन्न विभागों में पदों का वितरण इस प्रकार है—

• पशुधन विभाग: पशु चिकित्सा अधिकारी – 404 पद

• विधायी विभाग: विधिक्षण अधिकारी – 1 पद

• परिवार कल्याण महानिदेशालय: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी – 221 पद

• खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन: औषधि निरीक्षक – 26 पद

• चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: दंत सर्जन – 157 पद

• आयुर्वेद निदेशालय: चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) – 168 पद

• सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद/यूनानी): चिकित्सा अधिकारी – 884 पद

• यूनानी निदेशालय: चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) – 25 पद

• श्रम विभाग: चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) – 7 पद

• होम्योपैथी निदेशालय: होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी – 265 पद

OTR पंजीकरण अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एकल अवसरीय पंजीकरण (OTR) कर OTR नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना OTR नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

2 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

3 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

4 hours ago

धनतेरस 2026: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, आरोग्य और समृद्धि का भी है महापर्व:जानिए पूजा की पूरी विधि

Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…

4 hours ago

वीडियो कॉल और इमोजी के दौर में भाई-बहन के रिश्तों की नई चुनौती

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…

4 hours ago