चरण स्पर्श से ऊँचा हृदय में•••

चरण स्पर्श से ऊँचा हृदय में
मान सम्मान व प्रेम होता है,
किसी को प्रणाम करने से
उसका आशीर्वाद मिलता है।

जो भी अच्छा करता है इंसान,
वही तो उसे वापस मिलता है,
मान करता है कोई किसी का,
उसको भी सम्मान मिलता है।

सदा सुखी रहो यह हृदय के
अंतस से ही कहा जाता है,
अपनो को ही नहीं, ग़ैरों को भी
सादर प्रणाम कहा जाता है।

स्त्री पुरुष सभी का हृदय में,
मान – सम्मान होना चाहिए,
बड़ों को सादर प्रणाम छोटों
को आशीर्वाद देना चाहिये।

यही है रीति भारत वर्ष की
और यही सद्यः सनातन है,
बड़ों को सादर प्रणाम व छोटों
को आदित्य का आशीर्वचन है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा का हुआ पुण्य समापन

उषा अर्घ्य के साथ हर घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ…

2 hours ago

🤖 रोबोटिक डॉग ने लूटी महफिल, पूर्वांचल में विज्ञान महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

पूर्वांचल की धरती पर विज्ञान का उत्सव! दूसरे दिन 10 रॉकेट लॉन्च, बच्चों को मोहित…

3 hours ago

अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार 105 ग्राम अफीम बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

3 hours ago

चोरी के दो ट्रक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना तरकुलवा और थाना मईल की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रक चोरी की…

3 hours ago

खेल और राजनीति के नायक: 29 अक्टूबर के गौरवशाली जन्मदिन

“29 अक्टूबर के प्रेरणास्रोत: देश को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तित्व – विजेन्द्र सिंह और देवुसिंह…

4 hours ago

लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह से लगातार…

4 hours ago