डीडीयू में “जीन्स टू ग्रेन्स: जीनोमिक्स इन राइस इम्प्रूवमेंट” पर विशेष व्याख्यान आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में “जीन्स टू ग्रेन्स: जीनोमिक्स इन राइस इम्प्रूवमेंट” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सी. एन. नीरजा, प्रधान वैज्ञानिक (अध्यक्ष-पादप जैव प्रौद्योगिकी), आईसीएआर-भारतीय धान अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने धान में जीनोमिक्स के नवीनतम अनुप्रयोगों और कृषि जैव प्रौद्योगिकी में इसके महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें –“छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएँ

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर और स्वागत भाषण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार दोहरे द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों और शोधकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। यह आयोजन विभाग द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान संवाद और अंतःविषय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

1 minute ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

5 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

8 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago