डीएम ने सदर के 08 बूथों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अभियान के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय सदर में 08 मतदान बूथों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बी.एल.ओ से उनके यहां मतदाताओं की संख्या, महिला मतदाताओं की संख्या और मतदाता लिंगानुपात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बी.एल.ओ. सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में लिंगानुपात 900 से कम है, वहां बी.एल.ओ महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष प्रयास करें। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन का भी निर्देश दिया, ताकि स्वच्छ एवं सही निर्वाचक नामावली को तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है कि निर्वाचक नामावली सही हो। इसीलिए सभी बीएलओ इस संदर्भ में विशेष प्रयास करें। उन्होंने जनपद का ईपी रेशियो भी बढ़ाने का निर्देश दिया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण– 2024 के संदर्भ में आज 08 बूथों का निरीक्षण किया गया है और सभी बीएलओ को जनपद का मतदाता सहभागिता अनुपात और मतदाता लिंगानुपात बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी बीएलओ को राजनीतिक दलों के एजेंटों के साथ समन्वय करते हुए पारदर्शी तरीके से शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में विशेष पुनरीक्षण हेतु 04 व 05 नवंबर, 25 व 26 नवंबर और 02 व 03 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मीडिया के माध्यम से हम जनपद के मतदाताओं से अनुरोध करते हैं कि नजदीकी बूथ पर जाकर अपना नाम निर्वाचक नामावली से अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने महिला मतदाताओं से विशेष अपील की वोट जैसे महत्वपूर्ण अधिकार को हासिल करने के लिए मतदाता बनें और निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाएं। इस दौरान एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

5 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

15 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

27 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago