महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 8423675896 जारी किया गया है।
कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल बनाए गए हैं, जबकि उपजिलाधिकारी विजय यादव प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इसकी निगरानी करेंगे। प्रशासन ने सभी तहसीलों में प्रवर्तन दल गठित कर गैस एजेंसियों की जांच और औचक छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के अनुसार जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की गई है।
