Newsbeat

किकबॉक्सिंग की दुनिया में चमका डीडीयू का सितारा, इंटरनेशनल खिलाड़ी सनी सिंह ने बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के बल पर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। किकबॉक्सिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सनी सिंह पूर्वांचल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।
सनी सिंह की सफलता के पीछे उनकी कठिन मेहनत के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। वर्ष 2023 में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय की कमान संभालने के बाद खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए। इसी क्रम में सनी सिंह को भी निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिला, जिसका परिणाम आज उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के रूप में सामने है।
सनी सिंह वर्ष 2023 से 2026 तक चार बार राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग पदक विजेता बन चुके हैं। इसके अलावा वह तीन बार राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग पदक जीत चुके हैं तथा वर्ष 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2025 और 2026 में आयोजित इंटरनेशनल वाको इंडिया किकबॉक्सिंग कप में दो बार रजत पदक हासिल किया। युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर में भी दो बार प्रतिभाग कर चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनी सिंह ने वर्ष 2025 में अबू धाबी में आयोजित विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शीर्ष-20 खिलाड़ियों में नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्ष 2024 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग विश्व कप में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में पांचवां स्थान हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
उनका चयन आगामी सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भी हो चुका है, जिसका आयोजन अगस्त में गुजरात में होगा। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पूर्वांचल खेल भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
खेल उपलब्धियों के साथ-साथ सनी सिंह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच उन्होंने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छह हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ईको-ब्रिक्स परियोजना और ‘नील गगन’ अभियान से जुड़कर युवाओं को जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सनी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वह केवल विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सनी ने यह सिद्ध किया है कि खेल, शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के बीच उत्कृष्ट संतुलन स्थापित किया जा सकता है। कुलपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके हर प्रयास में साथ खड़ा रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिले में पेयजल सुविधा को मिलेगी नई मजबूती, डीएम ने जल शोधन संयंत्र स्थल का किया निरीक्षण

अमृत 2.0 योजना के तहत 35 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र समेत कई परियोजनाओं…

4 minutes ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

12 minutes ago

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…

27 minutes ago

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…

36 minutes ago

कोचिंग संस्कृति के चौराहे पर शिक्षा

शिक्षा नहीं, ब्रांड बिक रहे हैं भारत में शिक्षा को सदियों से ज्ञान, संस्कार और…

1 hour ago

मण्डलीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी मुख्यमंत्री ने स्टालों का किया अवलोकन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित मण्डलीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी में…

2 hours ago