उत्तर प्रदेश

मण्डलीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी मुख्यमंत्री ने स्टालों का किया अवलोकन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित मण्डलीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के स्टालों पर प्रदर्शित योजनाओं, नवीन तकनीकों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने स्टालों पर मौजूद अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, किसानों को मिलने वाले लाभ तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, सिंचाई व्यवस्था और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। उनके साथ जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। गोष्ठी में तीनों मंडलों—गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़—के कृषि अधिकारियों एवं किसानों की भागीदारी रही, जहां खरीफ फसलों की तैयारी और उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
गोष्ठी स्थल पर लगाए गए स्टालों में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि से जुड़े नवीन उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

13 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago