Tuesday, June 30, 2026
HomeNewsbeatकार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों...

कार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों को मंजूरी, 25 शिक्षक बने वरिष्ठ आचार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ललित कला एवं संगीत विभाग में सांसद रवि किशन शुक्ला तथा वाणिज्य विभाग में उद्योगपति सी. पी. अग्रवाल और अतुल सर्राफ को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में सांख्यिकी विभाग में सहयुक्त आचार्य पद पर डॉ. अशोक कुमार पाठक तथा समाजशास्त्र विभाग में सहायक आचार्य पद पर डॉ. पूजा त्रिपाठी और विनय कुमार गुप्ता की नियुक्ति के चयन का भी अनुमोदन किया गया।
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के 11 विभागों में कार्यरत 25 आचार्यों को वरिष्ठ आचार्य पद पर पदोन्नति देने की भी स्वीकृति प्रदान की। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में नियुक्त विशेषज्ञों के व्यावहारिक अनुभव तथा नव नियुक्त एवं पदोन्नत शिक्षकों की विशेषज्ञता से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई गति मिलेगी। बैठक में विश्वविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक और नीतिगत विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments