कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका की जांच कराने की उठाई मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद भी सिलेंडर और आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। नौतनवां तहसील क्षेत्र के घोड़हवा गांव निवासी मुल्तान उर्फ यासीन ने इस संबंध में तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कराने के साथ ही पात्र परिवार को योजना का पूरा लाभ दिलाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता मुल्तान उर्फ यासीन के मुताबिक उनकी पत्नी बदरुन्निसा के नाम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन के बाद सोनौली स्थित आदित्य गैस एजेंसी की ओर से कनेक्शन संबंधी प्रक्रिया पूरी किए जाने की जानकारी दी गई। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें अभी तक गैस सिलेंडर और खाना पकाने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए है। मुल्तान उर्फ यासीन का कहना है कि गैस कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि योजना के तहत सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। इससे परिवार को उज्ज्वला योजना के उद्देश्य के अनुरूप स्वच्छ ईंधन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर मामले को उठाया है। तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से उज्ज्वला कनेक्शन से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने, गैस एजेंसी से जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रता के अनुसार सिलेंडर व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है। अब अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उज्ज्वला कनेक्शन के बावजूद शिकायतकर्ता को सिलेंडर और उपकरण क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए। मामले को लेकर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर शिकायतकर्ता सहित ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

rkpshomnath

Recent Posts

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

10 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

21 minutes ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

24 minutes ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

31 minutes ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

36 minutes ago

आरएसएस के प्रारंभिक वर्ग में 60 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

समाज सेवा और संगठन के उद्देश्य से स्वयंसेवकों को किया गया मार्गदर्शन शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

3 hours ago