Categories: Newsbeat

आरएसएस के प्रारंभिक वर्ग में 60 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

समाज सेवा और संगठन के उद्देश्य से स्वयंसेवकों को किया गया मार्गदर्शन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला परशुरामपुरी के खंड जैतीपुर का प्रारंभिक वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर खेड़ा बझेड़ा में संपन्न हुआ। वर्ग में खंड जैतीपुर की सात न्याय पंचायतों और सभी ग्राम पंचायतों से कुल 60 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चींटी की तरह 24 घंटे समाज के लिए कार्य करता है। संघ समाज में दीप से दीप जलाकर प्रकाश फैलाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने की थी।खंड संघ चालक ओमपाल ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। वर्ग का संचालन खंड कार्यवाह ज्योति प्रसाद ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर वर्ग कार्यवाह एवं जिला प्रचार प्रमुख मचकेद्र, जिला प्रचारक हेमंत, कमलेश, दिनेश चौहान, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, हरिओम, अभिनव, संदीप, रामऔतार, वीर प्रताप, अखिलेश, अमित, रामसेवक, भूपेंद्र, हरिपाल और विश्वजीत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अखिलेश यादव के आह्वान पर देवरिया में सपा का प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाई बुलंद आवाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के…

1 hour ago

2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने बदली प्रदेश टीम, जयदीप त्रिपाठी ने दी बधाई

नई टीम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार की मौत

फौजी का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे…

2 hours ago

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

7 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

7 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

8 hours ago