रिश्तों में रूठापन हो,
बातों में तल्ख़ी आती है,
दिल के किसी कोने में
मिलने की आस जगाती है।
राखी केवल धागा नहीं,
विश्वास और सम्मान है,
दूर भले हों रिश्ते लेकिन
मन में फिर भी अपनापन है।
मतभेद रहें विचारों में,
मन में द्वेष न पालें हम,
शब्दों से जब पुल बन सकते,
क्यों दीवारें डालें हम?
सत्ता हो या सामान्य जीवन,
अलग-अलग हो सकती राय,
पर संवाद का दीपक हरदम
अंधियारे में राह दिखाए।
कड़वे बोलों के मौसम में
मिठास भी ज़रूरी है,
रिश्ते बचाने की खातिर
कभी झुकना भी मजबूरी है।
राखी का संदेश यही है—
मन से मन की दूरी घटे,
विचार भले ही अलग रहें,
पर संवाद कभी न हमसे छूटे।
— संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इन्दौर, मध्य प्रदेश
स्व-रचित, मौलिक एवं अप्रकाशित
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…