बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा स्थित नानकशाही धर्म रक्षा मंदिर में संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कजरी तीज के पावन पर्व पर 14 सितंबर सोमवार को 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।प्रबंधक सत्येंद्र कुमार शुक्ल एवं प्रेम नाथ तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुबह सात बजे शिव रथ के साथ मंदिर से रवाना होगी। यात्रा मरीमाता मंदिर पहुंचेगी, जहां सरयू आरती और जल भरने के बाद सुबह नौ बजे मुख्य कांवड़ यात्रा शुरू होगी।मुख्य यात्रा लखनऊ रोड, डिग्री कॉलेज, डीएम चौराहा, पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, अग्रसेन चौराहा और छावनी होते हुए घंटाघर मार्ग से सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।बैठक में ओम प्रकाश त्रिपाठी, राम कुमार जायसवाल, उमेश चंद्र मिश्र, राजन चौहान, इंद्र प्रकाश मिश्र, यशवंत सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रवि पांडेय, संजीव सिंह, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, अमित मिश्र, प्रिंस श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, अरविंद शुक्ल, मदन सैनी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, राज कुमार पांडेय, आशीष पांडेय, नितिन पांडेय, सचिन पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…
वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…
बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…
दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…