वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा रेंज के शिवपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेवादा पूरे कसवाती में आबादी के समीप कई दिनों से विचरण कर रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह पिंजड़े में सफलतापूर्वक कैद कर लिया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की लगातार सूचना मिलने पर नानपारा रेंज वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सघन गश्त और कॉम्बिंग अभियान चलाया। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने के साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पदचिह्नों के आधार पर ग्राम नेवादा पूरे कसवाती में गन्ने के खेत के भीतर पिंजड़ा लगाया गया था।रविवार सुबह पिंजड़े में बांधी गई बकरी का शिकार करने के प्रयास में तेंदुआ उसके अंदर पहुंच गया और कैद हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई। पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज वर्मा और उनकी टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तेंदुआ मादा, करीब तीन से चार वर्ष आयु का और स्वस्थ पाया गया।वन विभाग के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव की अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को उसके नए प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जाएगा।गन्ने के खेत और जंगल की निकटता से बढ़ता है खतरानानपारा रेंज क्षेत्र में गन्ने की खेती अधिक होने और जंगल के समीप आबादी होने के कारण तेंदुओं के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार गश्त और जागरूकता अभियान चला रहा है।क्षेत्रीय वन अधिकारी ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को अकेले खेतों की ओर न भेजें। खेतों अथवा आबादी के आसपास वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…
बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…
दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…