Thursday, March 19, 2026
HomeNewsbeatउपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ का चक्कर लगा रहा है। वही घरेलू गैस की कालाबाजारी जोरो पर हो रही है। एलपीजी गैस के कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को सूचना के आधार पर छापेमारी कर नगर के अटल तिराहा स्थित एक दुकानदार के गोदाम में रखा 12 गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। प्रशासन की छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया ।
गुरवार की दोपहर नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संजीव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की, जिसके तहत 12 सिलेंडर बरामद किया गया।
नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य ने बताया कि अटल तिराहा स्थित एक दुकानदार के गोदाम में रखे छह बड़े और छह छोटे सिलेंडर बरामद हुए है, जिससे एक बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग की जा रही थी। एक एचपी और पांच इंडियन ऑयल के सिलेंडर थे। रिफ़्लिंग कर रहा दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गया है। जब्त किये गए सिलेंडर को सेठ इंद्रजीत सेठ एचपी गैस एजेंसी को सौंपा गया। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments