Thursday, March 5, 2026
HomeNewsbeatई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों की चौथी बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन कृषि यंत्रों पर 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान दिया जाना है, उनके लिए किसानों द्वारा 24 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कराई गई थी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों में से किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि निदेशक (अभियंत्रण अनुभाग) उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि यंत्रों की चौथी बुकिंग के अंतर्गत किसानों का चयन 6 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे विकास भवन सभागार में डीएलसी समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिन किसानों ने यंत्रों की बुकिंग कराई है, वे ई-लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments