आज का राशिफल 24 दिसंबर को ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आपके दिन की दिशा बताता है। यह दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और खुशखबरी लेकर आया है, जबकि कुछ को काम, स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह देता है। नौकरी, व्यापार, शिक्षा, परिवार और निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले जानिए 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान द्वारा दी गई किसी परीक्षा के परिणाम अनुकूल आ सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में वृद्धि से खुशी मिलेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कोई मित्र निवेश से जुड़ी चर्चा कर सकता है, फैसला सोच-समझकर लें।
वृष राशि:
आज का दिन उन्नति की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। परिवार में पहले लिए गए किसी निर्णय को लेकर मन में पछतावा हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी मामलों में सतर्कता जरूरी है। कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि:
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन व्यवसाय में पार्टनर पर निगरानी बनाए रखना जरूरी होगा। निवेश से जुड़ी किसी भी योजना में जल्दबाजी न करें। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि छवि खराब करने की कोशिश हो सकती है।
कर्क राशि:
आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी आपके लिए शुभ रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतोष रहेगा। संतान के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। भाई-बहनों से चल रहा विवाद सुलझ सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। यदि किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो फिलहाल उस पर आगे न बढ़ें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशहाल माहौल रहेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामों को टालने की आदत से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। घर के नवीनीकरण की योजना शुरू हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी संभव है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
तुला राशि:
आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और दिखावे से बचें, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि:
आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। व्यवसाय में किए गए बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
धनु राशि:
आज का दिन मौज-मस्ती और उत्साह से भरा रहेगा। काम को लेकर किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के योग हैं। परिवार में किसी आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विरोधियों की बातों में न आएं।
मकर राशि:
आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी अपने काम पर फोकस बनाए रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए जांच करानी पड़ सकती है।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सकारात्मक सोच से आपको लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सहयोगी की बात से मन परेशान हो सकता है। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें और परिवार से किया गया वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मीन राशि:
आज मन में अस्थिरता रहेगी, जिससे काम पूरे होने में बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप लगने की आशंका है, सतर्क रहें। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। संतान से किया गया वादा पूरा करना जरूरी होगा। पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास सफल रहेगा और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे।
