Categories: Uncategorized

अमोल कीर्तिकर की हार, और रविंद वायकर की जीत पर क्षेत्रीय आरोप-प्रत्यारोप

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
अभी हाल में ही लोकसभा चुनाव का नतीजा घोषित हुआ और अनेक जगहों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।,मुंबई के उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन और शिंदे गुट के बीच शाखा प्रमुख स्तर पर अपने-अपने प्रत्याशी की हार-जीत पर अनेक प्रकार से आरोप लगाये जा रहे है ऐसे ही एक वायरल खबर के अनुसार पवई के वार्ड क्रमांक 121 में रविन्द्र वायकर को अपेक्षित वोट नही मिलने के कारण शिंदे गुट (शिवसेना) के शाखा प्रमुख मनीष नायर पर पूर्व सांसद गजानंद कीर्तिकर के करीबी रहने के कारण अमोल कीर्तिकर के वोट के आंकड़े बढ़ाने का आरोप लगाया गया। जिससे क्षेत्रीय आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया जबकि 4 जून की शाम तक सोशल मीडिया में अमोल कीर्तिकर को दो हजार से अधिक वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया लेकिन जब देर रात तक इलेक्शन कमिश्रर द्वारा मात्र 48 वोट से रविंद्र वायकर की जीत का एलान हुआ तो इंडिया गठबंधन उद्धव गुट के प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर की हार पर उनके समर्थकों में मायूसी छा गई।
अचानक अमोल कीर्तिकर की हार और रविंद्र वायकर की जीत पर पार्टी के सीनियर नेताओं की नजर में अपना श्रेय लेने के लिये टारगेट किया जा रहा है,

बता दें की पवई के वार्ड क्रमांक 121 में जनसमस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले शाखा प्रमुख मनीष नायर को जान बूझकर बदनाम किया जा रहा है जबकि मनीष नायर वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ पर सुबह से शाम तक सक्रिय रहे और हर सँभव अपने प्रत्याशी की जीत पर काम कर रहे फिर मात्र भले 48 वोट ही से जीत मिली हो वो शायद पवई वार्ड क्रमांक 121 में मनीष नायर का अथक प्रयास हो सकता है फिर श्रेय लेने के लिये वायरल खबर में वाहवाही बटोरी जा रही है.
वायरल खबर पर शिंदे गुट (शिवसेना) शाखा प्रमुख मनीष नायर ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कुछ ऐसे लोग सक्रिय है जिनका काम है सिर्फ एक दूसरे पर आरोप लगाना लेकिन हम सिर्फ जिस पार्टी के लिये काम करते उसके लिये हम जी-जान से करते है ऐसे आरोप लगाने वाले लोग ही अपने प्रत्याशी की वजह दूसरे की मदद करते होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

5 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

5 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago