सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने साहनी परिवार के पूरे आशियाने को कुछ ही मिनटों में राख कर दिया। धर्मेंद्र साहनी पुत्र भूमंडल साहनी, हरिंद्र साहनी, शत्रुध्न साहनी, जनार्दन साहनी और अनिरुद्ध साहनी की रिहायशी झोपड़ी में भड़की आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। आग पर काबू करने का ग्रामीणों द्वारा हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन तब तक घर का हर सामान जलकर खाक हो चुका था।
ये भी पढ़ें –दलित बस्ती में जल- जमाव ,जिम्मेदार बेखबर
परिवार के लोगों ने बताया कि अगले महीने घर में शादी थी, जिसके लिए खरीदे गए सोने-चांदी के गहने, नए कपड़े, घरेलू उपयोग की पूरी सामग्री और लगभग 10 क्विंटल गेहूं-धान आग की लपटों में स्वाहा हो गए। घटना के समय पूरा परिवार गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी मलबे में बदल गई।
ये भी पढ़ें –जनसेवा के प्रति समर्पित हियुवा नेता सुभाष त्रिपाठी नहीं रहे, गांव में उमड़ा जनसैलाब
आग से प्रभावित साहनी परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है। परिवार के पास पक्का मकान भी नहीं है, ऐसे में अचानक लगी आग न केवल उनकी मेहनत की कमाई छीन ले गई, बल्कि उन्हें पूरी तरह बेघर भी कर दिया है। परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें।
ये भी पढ़ें –सड़क हादसे मे ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं की मौत सात लोग गंभीर रूप से घायल
यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अग्निशमन वाहन पहुंच जाता, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। पीड़ित परिवार पुनर्वास और आपदा राहत के लिए प्रशासन की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहा है।
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मां भगवती की महिमा अपरंपार है, उनके इच्छा से ही सृष्टि…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित उत्तर प्रदेश@2047 शिक्षा एवं कौशल विकास महाचर्चा में दीनदयाल उपाध्याय…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बढ़ौना हर्दो से लेकर देऊबारी और सतराव को जोड़ने वाली सड़क 7…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार बुधवार की देर शाम सबया हाला के पास हुए दर्दनाक…
आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)lविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने…