Tuesday, July 7, 2026
HomeNewsbeatअग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा व जयघोष से...

अग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा व जयघोष से गूंजा पकड़ी सिसवां

प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे युवा सैनिक का फूल-मालाओं से अभिनंदन, शिकारपुर से गांव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पकड़ी सिसवां निवासी लाल चंद्रमणि गुप्ता के अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर मंगलवार को पूरे क्षेत्र ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। शिकारपुर चौराहे से लेकर पकड़ी सिसवा गांव तक निकले भव्य स्वागत जुलूस में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता के जयघोष, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के बीच युवा सैनिक का अभिनंदन किया गया।
शिकारपुर चौराहे पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने चंद्रमणि गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद तिरंगों और देशभक्ति के नारों के साथ भव्य जुलूस गांव तक पहुंचा। पूरे मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय ने कहा कि चंद्रमणि गुप्ता ने अपने परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर अग्निवीर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और राष्ट्रसेवा के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह का संचार करेगी।
स्वागत समारोह में शेष मणि गुप्ता, प्रशांत राय, पवन पटेल, आयुष पटेल, अब्दुल्लाह, मृत्युंजय, प्रशांत रौनियार, सत्यम पटेल, अनमोल, अंकुश, आशीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने अग्निवीर चंद्रमणि गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्रसेवा में उनके सफल योगदान की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments