Categories: Newsbeat

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, न्याय पंचायत सोनरा की टीम उपविजेता रही। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और रिले रेस सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में पकड़ी नौनिया के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में पकड़ी नौनिया के पीयूष और बालिका वर्ग में सोनरा की रुकसार ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में पकड़ी नौनिया के अभिषेक तथा बालिका वर्ग में खुटहा की उजाला व्यक्तिगत चैंपियन बनीं।एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी गति और दमखम का परिचय दिया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पीयूष, 100 मीटर में अभिषेक, 200 मीटर में निगम और 400 मीटर में अभिषेक साहनी ने स्वर्ण पदक जीता। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रुकसार, 100 मीटर में जाह्नवी और 200 मीटर में नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पायल और 200 मीटर में उजाला विजेता रहीं। रिले रेस के बालक और बालिका, दोनों वर्गों में खुटहा की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में बागापार की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में पकड़ी नौनिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में खेम पिपरा और बालिका वर्ग में पकड़ी नौनिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो की प्राथमिक और जूनियर स्तर की सभी स्पर्धाओं में पकड़ी नौनिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में बागापार की टीम प्रथम स्थान पर रही।प्रतियोगिता के समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर सिंह ने ओवरऑल विजेता पकड़ी नौनिया की टीम को विजेता ट्रॉफी और उपविजेता सोनरा की टीम को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक ने किया।इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, सुधाकर राय, संजय वर्मा, बृजेंद्र मिश्र, अनिरुद्ध निराला, मौसम, ऊषा गौतम, बलराम निगम, प्रियंका वर्मा, निमिषा सिंह, शशिकला, किरण त्रिपाठी, मंजू वर्मा, स्तुति मिश्रा, दृष्टि तिवारी, रुपाली राय, अमरेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश धारिया, मुकेश कुमार, रजनीश दुबे, नवनीत पटेल, सुजीत यादव, रजत, नवनीत पांडेय, प्रमोद कुमार, परशुराम, कृष्णदेव, उमेश गुप्ता, राम बचन, नरसिंह, सुशील पटेल, सोहन और गोपाल पटेल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago