बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महान युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अखंड भारत गौरवशाली क्षत्रिय समाज के युवा शाखा बहराइच के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गुजौली कला में रंग बहादुर सिंह पूर्व शिक्षक की अध्यक्षता में युवा संकल्प सभा का किया गया आयोजन।
जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश विनय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अद्वितीय विभूति थे। जिन्होंने भारत की अस्मिता को विश्व में पहचान दिलाया था। उन्होंने दुनिया को धर्म का अर्थ मानव मानव भेद नही बल्कि ज्ञान का संबन्ध होना चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रंग बहादुर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार धारा कठिन घड़ी में मार्ग प्रशस्त करता है, विशेषकर युवाओं को स्वामी के जीवन दर्शन का नियमित अध्ययन करना चाहिए,
। समाजसेवी राम कुमार विष्णु ने कहा कि हमारे लिए विवेकानन्द स्वामी भारत के युवा स्वाभिमान के प्रतीक पुरुष हैं। मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की चलाईं ज्ञान नीति भारतवर्ष में सदा प्रकाशित रहेगी। जिलाध्यक्ष ध्रुव राज सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन शैली व उनके कृतित्व तथा ब्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए ।सभा को पंडित गिरधारी लाल पाण्डेय रजनीश सिंह , नीलांबुजस्वामी सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…