गमगीन माहौल में निकाला गया यौमे आशूरा का जुलूस।

बलरामपुर,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
मोहर्रम की दसवीं तारीख शनिवार को उतरौला, अमया देवरिया, रैगांवा, रेहरामाफी, विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच यौमे आशूरा का जुलूस निकाला गया। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन व उनके 72 लोगों की शहादत को याद कर शिया समुदाय के लोगों ने नम आंखों से शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया। नौहा ख्वानो के नौहे पर अजादारों ने मातम किया।
उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर में मरहूम मुस्सन के इमामबाड़े से दसवीं मुहर्रम यौमे आशूरा का जुलूस शाम तीन बजे निकाला गया। जिसमें शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, दर्द भरे नौहे के साथ कमा व जंजीर का मातम किया। इसी जुलूस में अहले सुन्नत उतरौला का जुलूस भी अलम व ताजिए के साथ शामिल रहा। अज़ादारों को जगह-जगह पानी, शरबत, शबील, चाय व फल वितरित किया गया। गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा उतरौला द्वारा ज्वाला महारानी मंदिर एवं नव युवा कमेटी गोंडा मोड़ पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदो के लिए पानी की व्यवस्था कराई गई। जुलूस अपने मुख्य मार्ग से होता हुआ कर्बला पहुंचकर शाम सात बजे समाप्त हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कई गांव के लोगों ने भी ताजिया लाकर कर्बला मे दफन किया।
उतरौला के ग्राम अमया देवरिया में भी यौमे आशूरा 10 मोहर्रम का जुलूस दरगाह हजरत अब्बास अलमदार से शाम तीन बजे बरामद हुआ। जिसमें शिया समुदाय के लोग नंगे पांव काले लिबास में दर्द भरे नौहे पढ़ने के साथ कमा व जंजीर का मातम कर इमाम हुसैन को पुरसा दिया। जुलूस में अलम, ताबूत, जुल्जना, व ताजिया के साथ भारी संख्या में लोगों ने नोहा ख्वानी व सीना जनी की। मातमदारो को जगह-जगह पानी, शरबत, शबील, चाय व फल वितरित किया गया। जुलूस मिसन रोड से होता हुआ डाक बंगला पहुंचा तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। यहां पर लगभग एक घंटे तक नौहा ख्वानी कमा व जंजीरी मातम होता रहा। डाक बंगला होते हुए जुलूस कर्बला पहुंचकर लोगों ने ताजिया दफन किया। शाम सात बजे जुलूस समाप्त हुआ।
मौलाना जायर अब्बास ने बताया कि आज ही के दिन इमाम हुसैन उनके कुनबे जिनमें 4 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक को शहीद कर दिया गया था। जिनकी याद को मनाते हुए हम अपने गम का इजहार करते हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मोहर्रम के इन दस दिनों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में तमाम मजलिस, जुलूस, ताजियादारी होकर सकुशल संपन्न हुआ। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, सीओ उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे कस्बा चौकी इंचार्ज स्वतंत्रत गुप्ता अपने तमाम आरक्षियों के साथ मुस्तैद दिखे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

2 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

2 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

2 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

2 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

2 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

2 hours ago