दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश से हजारों शिक्षक सम्मिलित होंगे: चेत नारायण सिंह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह (पूर्व एमएलसी) व संचालन महामंत्री राम बाबू शास्त्री (पूर्व एमएलसी) ने किया। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश के 75 जनपदों से हजारों शिक्षक जाएंगे। धरने की सफलता के लिए सभी प्रांतीय, मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। एनपीएस गो बैक का नारा देते हुए कहा कि प्रदेश के क्रांतिकारी शिक्षक 10 अगस्त को दिल्ली जरूर चलें
श्री सिंह ने कहा कि 5 अगस्त को सभी मंडल मुख्यालयों पर बैठक आयोजित कर दिल्ली धरने की समीक्षा बैठक किया जायेगा, और धरने के लिए बैनर, पोस्टर व स्टिकर तैयार कराया जायेगा। 10 अगस्त के बाद जिलों में नव नियुक्त शिक्षकों व स्थानांतरण कर आये शिक्षकों से सम्पर्क अभियान कार्यक्रम चलेगा। सितम्बर माह के अंत तक लखनऊ में राज्य परिषद की बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें सभी प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ साथ मंडल व जनपद स्तर के भी पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में मंडलवार सदस्य्ता अभियान की समीक्षा की गयी और जिन जनपदों में सदस्य्ता जमा नही हो पाई है वहाँ विशेष अभियान चलाकर सदस्य्ता का लक्ष्य पुरा करने का निर्देश दिया गया है। पदाधिकारियों के अनुरोध पर प्रदेश के सदस्य्ता अभियान की तिथि 31 अगस्त निर्धारित कर दी गयी है। बैठक में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के पारिश्रमिक भुगतान, एनपीएस के अपडेट होने, तदर्थ शिक्षकों के भुगतान व वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय व सेवा नियमावली की भी चर्चा की गई।
बैठक को पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, डा. सुरेश तिवारी, महेश शर्मा, स्वराज पाल दुहणु, नरसिंह बहादुर सिंह, अरुण कुमार दुबे, डा.राकेश सिंह, शिव सिंह, राम मोहन सिंह, संजय द्विवेदी, सुलेखा जैन्, विमलेन्द्र शर्मा , विनोद कुमार मिश्रा सहित अनेक लोगों ने भी सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

18 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

18 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

18 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

18 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

18 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

18 hours ago