टीडी कॉलेज में युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा की चमक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बलिया के तत्वावधान में टी.डी. कॉलेज के मनोरंजन हाल में एकदिवसीय “युवा उत्सव कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार तथा उपनिदेशक (माय भारत) कपिल देव ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सनबीम स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्य कड़ी है। प्रधानमंत्री के सपनों के भारत को साकार करने में युवाओं का, विशेषकर बालिकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने विज्ञान मेले का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागी छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली तथा कविता, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण, लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह) एवं विज्ञान मेला की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों के 200 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।

विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
भाषण में मोनिका गुप्ता, कहानी लेखन में दीप्ति सिंह, कविता लेखन में आशीष वर्मा, पेंटिंग में रिया सरोज, विज्ञान मेला में जी.जी.आई.सी. बलिया टीम, लोकनृत्य (समूह) में सतीश चन्द्र कॉलेज टीम तथा लोकगीत (समूह) में सूरज सिंह एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण, अधिकारी, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

2 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

10 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

11 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

12 hours ago