बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जहाँ बेरोजगार लोग रोजगार के लिए रोटी की तलाश में एक प्रांत से दूसरे प्रांत में नौकरी करने के लिए मजबूर हैं तब वहा के व्यवसायी व मालिक भी मजबूरी का फायदा उठाने में पीछे नहीं हटते यह बात उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच ब्लाक हूजूरपुर निवासी विशनापुर से कमाने गये नवयुवक जिब्राइल पर सही बैठती है, लगभग ढाई माह पूर्व तेलांगना (हैदराबाद) रोजी की तलाश में गये जिब्राइल पुत्र मुमताज (30) हैदराबाद अशोक नगर स्थित एक बेकरी पर काम कर रहे थे और वहाँ से उसकी पत्नी के पास एक फोन आता है कि उसके पति की मौत हो गयी है जबकि उसकी पत्नी परमीन का कहना है उसके पति ने उसी दिन मंगलवार को लगभग उसने अपने पति से फोन पर बात की तब वह ठीक थे पत्नी परमीन व उसके घर वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अचानक से मौत की खबर सुनना कहीं न कहीं मौत पर शंदेह खड़ा करता है और उसके बेकरी मालिक पर हत्या करने का भी आरोप लगाया तथा जांच कर कार्यवाही की मांग की नवयुवक की मौत की खबर से गाँव में सनसनी फैल गयी तथा परिवार वालों व उसकी पत्नी परमीन का रो रोकर बुराहाल है वही थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया गया है।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…