बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में स्थित एस पी वी पी इन्टर कालेज सेमरहना में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ,जिसमें छात्र,छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप जिला अधिकारी संजय कुमार ने कहा की जिन युवाओं की उम्र जनवरी में 18 वर्ष की हो रही है वह फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करायें जो अन्य छात्र छात्राये हैं वह अपने घरों के युवाओं को प्रेरित कर के नाम दर्ज कराए ,जो छात्र सबसे अच्छा कार्य करेंगे हम उनको पुरस्कृत करेगें।
नायब तहसीलदार अर्सलान अहमद ने बताया कि सभी लोग मतदाता ऐप डाउनलोड करके अपना और अपने घरों तथा आसपास के पात्र लोगों के नाम आसानी से दर्ज करा सकते हैं, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जाति-धर्म मजहब से ऊपर उठकर शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं तथा मतदान करें और लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें,इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार, निरंकार वर्मा,उपेन्द्र दीक्षित, अमरनाथ, सुधीर कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, विपीन कुमार,अशोक कुमार , पल्लवी मौर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…
40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…