Categories: Uncategorized

युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी हेतु किया गया प्रशिक्षित : जिलाधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) जनपद देवरिया के विकास खण्ड भागलपुर एवं लार में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और ग्राम विकास में सहभागिता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य था युवाओं को समाज के प्रति दायित्वबोध कराना और उन्हें गांव के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना।

भागलपुर विकास खण्ड में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा, गांव के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि युवा जागरूक होंगे तो योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

लार विकास खण्ड में आयोजित कर्तव्य बोध प्रेरणा प्रशिक्षण में युवाओं को गांव के समयबद्ध और समावेशी विकास में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। यह संदेश दिया गया कि आपका सक्रिय सहयोग ही गांव को आत्मनिर्भर एवं उन्नत बनाएगा।

जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने में सहयोग करें और समाज में जागरूकता की मशाल बनें। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन युवाओं के साथ मिलकर गांवों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

5 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

5 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

6 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

7 hours ago