Categories: Uncategorized

जिला कारागार का निरीक्षण कर ओपन जिम का उद्घाटन

  • न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
  • कैदियों की समस्याएं सुनीं, सफाई और सुरक्षा पर विशेष निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया और कैदियों की समस्याएं भी सुनीं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने बैरकों, अस्पताल, मेस, कार्यालय तथा परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली।
जनपद न्यायाधीश श्री चौधरी ने निर्देश दिए कि जेल परिसर में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचे और साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यवाहियों का निष्पादन सटीक और नियमानुसार हो।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों द्वारा जेल परिसर में नवनिर्मित ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिला जज ने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से कैदियों को व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया और जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं नियमित और संतुलित ढंग से संचालित की जाएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

5 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

10 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

10 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

10 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

10 hours ago