Categories: Uncategorized

कोथ गांव में बड़ा हादसा टला, ट्रांसफार्मर के पास तार जोड़ते समय युवक झुलसा किशोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कोथ गांव में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रांसफार्मर के समीप विद्युत तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

फलपुरा (कोथ गांव )निवासी 18 वर्षिय अंकित यादव पुत्र विनोद यादव, शाम लगभग 4:30 बजे कोथ गांव में ट्रांसफार्मर के समीप बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज स्पार्किंग हुई और अंकित करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरे। घटना इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत यह रही कि जानलेवा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बिजली से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा उपायों की अनदेखी आम बात हो गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

6 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

11 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

11 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

11 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

11 hours ago