Categories: Uncategorized

डीडीयू के अभिषेक और प्रकाश भाषण से गूंज उठा युवा संसद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत राज्य विधानसभाओं में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। ललित कला विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने गोरखपुर नोडल से प्रथम स्थान प्राप्त किया और उत्तर प्रदेश विधानसभा में संविधान के 75 वर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि “मूल अधिकारों से पूर्व हमें मूल कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना होगा।” उन्होंने अपने वक्तव्य में भारतीय लोकतंत्र की यात्रा, संविधान की प्रासंगिकता और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।
इसके अलावा बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश्वर ओझा ने बलिया नोडल से अपनी बात रखते हुए सामाजिक विकास में युवाओं की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश पाण्डेय ने बिहार विधानसभा, पटना में अपने धाराप्रवाह वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर माननीय कुलपति ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में ऐसे मंचों पर और अधिक सफलता पाने की शुभकामनाएं दीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

1 hour ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

1 hour ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

1 hour ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 hours ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

2 hours ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

2 hours ago