युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, पडरौना (कुशीनगर) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर द्वारा श्याम अतिथि भवन पडरौना में, तीन दिवसीय जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 40 युवक-युवतियों का युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, प्रथम दिवस में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता प्रो.सी.बी सिंह एवं जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार व अन्य अतिथियो की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर आए हुए प्रतिभागीओ को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी ने सभी का परिचय प्राप्त कर विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किये। मुख्य अतिथि डॉ. सी. बी. सिंह ने युवाओं से अपील किया कि अपना बहुमूल्य समय का उपयोग राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़कर देशहित में लगाये एवं समाज व देश के लिए उपयोगी सिद्ध हो। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राज्य प्रशिक्षु विश्वास पाठक व आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक लेखराज सिंह एव जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि ने निर्धारित विषय अनुसार, अपने अपने विचारों को रखते हुए युवाओं के स्वयं विकास हेतु उचित मार्गदर्शन दिया । द्वितीय दिवस में जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ रवि प्रताप राय एवं फायर ब्रिगेड से विश्वास यादव एवं ओमवीर सिंह ने आपदा एवं आग से बचाव का क्रियात्मक उपाय करके दिखाया एवं युवाओं से अभ्यास भी कराया। गुरुवार के कृत्य दिवस का शुभारंभ एवं समापन सत्र के अतिथी रवि निषाद क्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर रहे। एवं अपने संबोधन से मुख्य अतिथि ने युवाओं से कहा कि आप खेल से जुड़कर अपना स्वास्थ्य एवं कैरियर दोनों का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन युवाओं द्वारा स्वागत गीत व उद्धभावन से किया गया। तथा सभी युवाओं को प्रमाण पत्र एवं कि प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनवाईवी मनीषा त्रिपाठी, काजल गुप्ता ,सीमा गोड, जानकी यादव, पूजा सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुशवाहा, आशुतोष, अभिषेक सिंह, विकास कुशवाहा विनय चौहान आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार गिरि ने किया तथा स्वागत एवं धन्यवाद अपील जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने किया। राज्य प्रशिक्षक विश्वनाथ पाठक योग प्रशिक्षक लेखराज सिंह एनवाईवी भुवनेश्वर कुमार ने अपने विचार रखे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago