मार्ग दुर्घटना में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त 2023
जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदवलिया चौराहा के समीप कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर स्कूटी व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे कसया सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत राजापाकड़ (मिश्रौली) निवासी प्रद्युम्न मिश्र उम्र 38 स्कूटी से घर से कसया जा रहा था कि, उक्त चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज गति अनियंत्रित बाइक संख्या यूपी 57 बीके 0607 स्कूटी से आकर भिड़ गई। घटना मे प्रद्युम्न के दाहिने हाथ के कोहनी व तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ऐंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संवादाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

27 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

7 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

8 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

9 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago