प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-2.0 में हुआ आंशिक बदलाव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त 2023 ..जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया ने प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना –2.0 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम बार गर्भवती / धात्री महिला या दूसरी सन्तान बालिका होने पर इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

10 अगस्त 2023 से आवेदन हेतु नया पोर्टल हुआ लांच
उन्होंने बताया कि प्रथम शिशु के जन्म होने पर 02 किश्तों में (प्रथम किश्त रुपय 3000 /- एवं द्वितीय किश्त रुपय 2000/-) कुल धनराशि रुपय 5000 / – देय होगी।

योजना अंतर्गत अब दो किस्तों में देय होगी धनराशि

द्वितीय शिशु (बालिका) होने पर कुल रकम 6,000/- की धनराशि शिशु के जन्म के बाद एक मुश्त देय होगा ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्तमान समय में नए पोर्टल पर www.pmmvy.nic.in एवं मोबाईल एप के द्वारा अभ्यर्थी स्वयं या आशा या ए0एन0एम0 के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु आनलाईन फॉर्म भर सकती है।
लाभ की धनराशि महिला एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आधार से लिंक खाते में सीधे हस्तान्तरण किया जाता है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता का विवरण के क्रम में उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं की शुद्ध पारिवारिक आय रुपये 8 लाख प्रति वर्ष से कम हो । मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं । महिला किसान जो किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी हैं। श्रम कार्ड धारण करती महिलाएं। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत महिला लाभार्थी। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका / आशा । बीपीएल राशन कार्ड धारक महिला । जो महिलाएं आंशिक रूप से (40%) या पूरी तरह से दिव्यांग हो । अनुसूचित जाति महिला । अनुसूचित जन जाति महिला । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के तहत राशन कार्ड धारक महिला लाभार्थी ।

लाभार्थी अब स्वयं एप के द्वारा कर सकते हैं आवेदन

अधिक जानकारी हेतु अपने गाँव की आशा, ए०एन०एम०, नजदीकी स्वास्थ्यक केन्द्र या जनपद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना सेल से सम्पर्क किया जा सकता।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

20 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

32 minutes ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

43 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

51 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

1 hour ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago