सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इस बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों में उहा पोह की स्थिति हो गई है। इस बार सावन मास की पूर्णिमा 30 अगस्त को दिन में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ हो रहा है।पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा।ऐसे में रक्षाबंधन 30 अगस्त को ही होना चाहिए, लेकिन 30 अगस्त को भद्रा दिन में 10 बजकर 13 मिनट से लेकर रात में 8 बजकर 58 मिनट तक लग रहा है । भद्रा काल मे रक्षाबंधन का पर्व मनाना अशुभ माना जाता है। रात्रि काल मे रक्षाबंधन पर्व मनाना कभी भी उचित नहीं है। अतः 31 अगस्त को उदय व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में ही रक्षा बन्धन का पावन पर्व मनाया जाएगा। सभी पंचांगों में एक मत से ” भद्रांते रक्षा बन्धनम” वर्णित है।इसलिए सनातन धर्म को मानने वाले 31 अगस्त को प्रातः काल में 7 बजकर 46 मिनट तक मनाना श्रेयस्कर होगा।सबको कोशिश करना चाहिए कि इस मुहूर्त में ही यह पर्व मना लें।सभी बहनों को इस मुहूर्त में ही भाई की कलाई पर राखी बांध लें।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…