बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार एक युवक घर वापस जा रहा था। रास्ते में वह अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गयाl जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय कनहर के मजरा हुबलाल पुरवा निवासी मनोज कुमार वर्मा (35) पुत्र राम फेरे वर्मा के परिवार का रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि युवक बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया था। बुधवार सुबह तड़के तीन बजे वह बाइक से वापस घर जा रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कस्बे में एक मॉल के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से जीबी अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…