युवा ही देश की दशा व दिशा तय करता है: प्रभाकर

जिले के घघसरा बाजार में नमो युवा चौपाल आयोजित

घघसरा बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत घघसरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गोरखपुर द्वारा नमो युवा चौपाल लगाया गया। चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विशिष्ट अतिथि गण भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दूबे, नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दूबे रहे।
नमो युवा चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन उत्थान हेतु किए जा रहे विकासोन्मुखी नीतियों से अवगत कराया।
मुख्य अतिथि युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि समूचा देश लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने को संकल्प लेकर बैठा हुआ है जिसके चलते विपक्षी पार्टियों का मौका परस्त गठबंधन पूरी तरह विफल होना तय है भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इन युवा मतदाता के बल पर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर अखंड भारत के सपने को पूरा कर रही है हमारी सरकार ने युवाओं के लिए कौशल विकास योजना चलाकर युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार का अवसर दे रही है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहीं है युवा अपने सपने साकार कर सके और सफलता की ऊंची उड़ान उड़ सके, इसलिए भाजपा सरकार ने हर संभव प्रयास किया है।
नमो युवा चौपाल मे नगर पंचायत घघसरा के युवा चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण कर सकता है। हर बूथ पर जाकर नये मतदाताओं से संपर्क कर प्रथम वोट राष्ट्रहित में देने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि युवा ही देश की दशा व दिशा तय करता है।
इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री अमित चन्द्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष गोविंद मिश्र, सभासद सुंदरम त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, संतोष पाण्डेय, शिवानन्द पाण्डेय, राणा प्रताप राज, यशपाल, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनेक सभ्रांतजन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago