बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कार से मार्ग दुर्घटना में बालक घायल कार चालक कार को छोड़कर मौके से हुआं फरार। नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवाबगंज दशरथ पुरवा मार्ग पर बसउवा गांव के पास नवाबगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने बसउवा गांव निवासी के लगभग 8 वर्षिये बालक मंगलेश पुत्र विजय कुमार को ठोकर मार दिया बताया जाता है कि मंगलेश अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मारी। कार चालक मौके से भाग निकला दो किलोमीटर की दूरी पर मंडहवा पुल के पास कार का एक टायर पंक्चर हो गया। चालक कार को छोड़कर भाग गया। घायल बालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत को देखते हुये लखनऊ रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक कार चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में थाना प्रभारी नवाबगंज से बात करने पर बताया की घटना की जानकारी मिली है घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…