बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बांसडीह तहसील गेट के पास गुरुवार को में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक फूलचंद की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फूलचंद अपने गांव के ही साथी राजकुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठकर किसी कार्यवश बांसडीह तहसील आ रहा था।
मिल रही सूचना के अनुसार तहसील गेट के पास ही पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फूलचंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल फूलचंद को सीएचसी बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्भाग्य से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। फूलचंद की असमय मृत्यु से गांव एवं परिवार में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना के बाद तहसील गेट पर जुटे ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने एवं दोषी ट्रैक्टर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…
बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…
अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…